कौशाम्बी, अगस्त 20 -- मंझनपुर, संवाददाता। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने बुधवार को जय प्रकाश नारायाण सर्वोदय विद्यालय (राजकीय आश्रम पद्धति) करारी का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता में और अधिक सुधार लाने का निर्देश प्रधानाध्यापक को दिया। आकस्मिक निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थिति पंजिका का अवलोकन किया। इसमें कुल चार अध्यापक/कर्मचारी अनुपस्थित पाये गए। उन्होंने प्रत्येक कक्ष में जाकर हो रही मासिक परीक्षा का जायजा लिया एवं प्रधानाध्यापक को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों से वार्ता करते हुए उनसे सवाल पूंछकर शिक्षा की गुणवत्ता को परखा। उन्होंने बच्चों से कहा कि आप लोगों को जो पाठ पढ़ाया जाय, उसका स्वयं अभ्यास अवश्य करें। यदि कोई भी सवाल/लेशन समझ में नहीं आता है तो बिना किसी संकोच के अध्यापक से अवश्य पू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.