चंदौली, मई 2 -- चंदौली। सदर एसडीएम दिव्या ओझा ने गुरुवार को राजकीय आयुर्वेद अस्पताल बबुरी, एएनएम सेंटर, पीएचसी सेंटर एवं पशु चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उपस्थिति रजिस्टर, फाइलों का रख रखाव और दवाओं की उपलब्धता देखी। इसमें संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद मिले। लगभग सभी जरूरी दवा भी उपलब्ध पाई गई। उप जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य कर्मियों को समय से उपस्थित रहकर निस्वार्थ भाव सेवा करने का निर्देश दिया। कहा कि कार्य करने में किसी भी प्रकार की दिक्कतें आती है तो बेझिझक बताएं। हर संभव सहयोग के लिए तैयार हैं। फाइलों का रख-रखाव, परिसर की सफाई, शुद्ध पेय जल आदि अन्य जरूरी बातों को ध्यान में रखते हुए बेहतर व्यवस्था करने का निर्देश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.