लखीमपुरखीरी, जनवरी 29 -- राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जडौरा के तत्वावधान में आयुष आपके द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम कपरहा में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन पूर्व ग्राम प्रधान नीरज शुक्ला की अध्यक्षता में उनके आवास पर किया गया। शिविर में कुल 28 मरीजों का परीक्षण कर उन्हें निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाइयों का वितरण किया गया। इस दौरान जडौरा आयुर्वेदिक चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. हरि शंकर वर्मा एवं फार्मासिस्ट अनंग पाल सिंह द्वारा सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, डायबिटीज, संधिवात, आमवात, रक्तवात सहित अन्य रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। डायबिटीज के मरीजों की शुगर जांच मशीन द्वारा की गई, जांच के पश्चात उन्हें आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई गईं तथा परहेज व जीवनशैली संबंधी आवश्यक सलाह भी दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...