शाहजहांपुर, फरवरी 9 -- रोजा, संवाददाता। रोजा स्थित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में 11 और 12 फरवरी को कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन किया जाएगा। 11 फरवरी को शॉर्ट टैलेंट इंडिया द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुजरात के लिए फिटर, मोटर व्हीकल, टर्नर, मशीनिस्ट, वेल्डर, इलेक्ट्रिशियन और वायरमैन व्यवसायों के आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का साक्षात्कार होगा। 12 फरवरी को लॉयन ग्रुप ऑफ कंपनी टाटा मोटर्स लखनऊ के लिए वेल्डर तथा याजकी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, रुद्रपुर के लिए विभिन्न व्यवसायों में चयन करेगी। प्रधानाचार्य अरविंद कुमार ने अभ्यर्थियों से आवश्यक शैक्षिक अभिलेखों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.