समस्तीपुर, जनवरी 15 -- सरायरंजन। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय नरघोघी में 11 जनवरी से 13 जनवरी 2026 तक तीन दिवसीय खेल सांस्कृतिक महोत्सव 'उमंग 2026' का आयोजन किया गया। महोत्सव का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व, नेतृत्व क्षमता, खेल भावना एवं सांस्कृतिक चेतना का विकास करना रहा। महोत्सव का उद्घाटन समारोह 11 जनवरी को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. दीपक कुमार मंडल द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच सौहार्द, अनुशासन तथा सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। महोत्सव के अंतर्गत प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, डम्ब चाराड, आशुभाषण, चित्रकला, निब...