गोपालगंज, फरवरी 17 -- कुचायकोट। एक संवाददाता सिपाया स्थित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग में आयोजित सात दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। कार्यशाला का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को आधुनिक सॉफ्टवेयर टूल्स तथा हार्डवेयर प्रशिक्षण से परिचित कराना था। ताकि वे तकनीकी शिक्षा के साथ-साथ उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर सकें। समापन समारोह के मुख्य अतिथि एवं महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रामसागर सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में तकनीकी क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ रही है। ऐसे में केवल सैद्धांतिक ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यवहारिक समझ और तकनीकी दक्षता भी आवश्यक है। विभिन्न सॉफ्टवेयर टूल्स का व्यावहारिक ज्ञान विद्यार्थियों को इंडस्ट्री में बेहतर अवसर प्रदान करेगा। कार्यशाला का समन्वय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.