जहानाबाद, जनवरी 29 -- छात्र-छात्राओं में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान छात्रों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं मेहंदीया, निज संवाददाता। बिहार राज्य आपदा प्रबंधन एवं विज्ञान शिक्षा के तकनीकी शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वावधान में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के बीच पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता, क्विज एवं जिग्सॉ गतिविधि का आयोजन किया गया, जिससे छात्रों में आपदा प्रबंधन एवं सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके। इसके साथ ही राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल की टीम द्वारा छात्रों को आपदा से बचाव, राहत कार्य एवं आपातकालीन परिस्थितियों में अपना...