भभुआ, जनवरी 10 -- महाविद्यालय में 12 जनवरी तक खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं होंगी खेल, साहित्य और संस्कृति के मंच पर विद्यार्थियों की प्रतिभा का होगा प्रदर्शन भभुआ, नगर संवाददाता। विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित उमंग- 2026 का महाविद्यालय स्तरीय शुभारंभ राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय कैमूर में हुआ। इसके तहत 12 जनवरी तक खेलकूद, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर वाई. कुमार ने किया। उद्घाटन अवसर पर सभी प्राध्यापक, प्रतिभागी विद्यार्थी एवं आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे। खेल प्रभारी प्रो. विवेक कुमार तथा कला एवं सांस्कृतिक प्रभारी प्रो. संदीप कुमार ने जानकारी दी कि खेलकूद प्रतियोगिताओं में कैरम, बैडमिंटन, शतरंज, क्रिकेट औ...