खगडि़या, दिसम्बर 8 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय में रविवार को तीन दिवसीय अभिभावक और शिक्षक बैठक समापन किया गया। बैठक में भाग लिए अभिभावकों ने महाविद्यालय का भ्रमण कराय ागया । वहीं शिक्षकों एवं प्रशासन के साथ बैठकर अपने अनुभव साझा किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, व्यवहार, लैब प्रदर्शन और कैरियर तैयारी से संबंधित पहलुओं पर अभिभावकों और शिक्षकों के बीच प्रभावी संवाद स्थापित करना था। कार्यक्रम का नेतृत्व महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मणि भूषण ने किया। उन्होंने अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रकार की बैठकें संस्थान और अभिभावकों के बीच सेतु का कार्य करती है। छात्रों के सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने अभिभावकों द्वारा व्यक्त सुझावों और फीडबै...