धनबाद, दिसम्बर 3 -- धनबाद। पूर्व सांसद राजकिशोर महतो की पुण्यतिथि पर जय धरती मां फाउंडेशन ने राजगंज के सोनदाहा गांव में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा व कंबल वितरण का आयोजन किया। इसकी शुरुआत झारखंड आंदोलनकारी व बिनोद ज्ञान ज्योति सेवा ट्रस्ट के सचिव शंकर किशोर महतो व बिनोद बिहारी महतो के प्रपौत्र सह वकील राहुल महतो ने राज किशोर महतो की चित्र पर माल्यार्पण कर की। गरीब आदिवासी ग्रामीणों के बीच 105 कंबल, 35 गमछा, 22 स्कूल ड्रेस, कलम एवं टॉफी का वितरण किया गया। साथ ही 50 पौधे वितरित भी किए गए। मौके पर संस्थापक रवि कुमार निषाद, सह संस्थापक रंजीत कुमार, शमशेर अली, सहदेव महतो, अनिल केवट, सुधीर हेंब्रम, सुरेंद्र प्रसाद हेंब्रम, झारखंड आंदोलनकारी अशोक प्रमाणिक मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...