चाईबासा, जनवरी 20 -- चाईबासा, संवाददाता। जंगली हाथियों की लगातार आवाजाही को देखते हुए वन विभाग द्वारा पूरी मुस्तैदी के साथ रातभर हाथी भगाओ अभियान चलाया गया। राजांका, चालगी, हेसासुरनिया, सुंदीसुरनिया, नीमडीह, डालकी, बांडीजारी, डुंडुचू एवं सांकुचिया क्षेत्रों में हाथी भगाओ दल के साथ लगातार गश्ती एवं ड्यूटी की गई, ताकि किसी भी प्रकार की जान-माल की क्षति न हो। गश्ती के दौरान राजांका क्षेत्र से हाथी के पहुंचने की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हाथी भगाओ दल के साथ तत्काल मौके पर पहुंची। टीम की त्वरित कार्रवाई से हाथी को सुरक्षित रूप से आबादी क्षेत्र से खदेड़ते हुए जंगल की ओर भेज दिया गया। इस दौरान ग्रामीणों को सतर्क एवं जागरूक किया गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो सके। वन विभाग के द्वारा सुरक्षा के मद्देनज़र ग्रामीणों को पटाखा एवं टॉर्...