लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं समाजवादी चिंतक डॉ. जी.जी. पारिख के निधन पर शोक व्यक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने डॉ. पारिख के निधन पर दुःख जताते हुए उनके संघर्ष और समाजवादी आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। उन्होंने कहा है कि बंबई में जब 1942 में महात्मा गांधी ने भारत छोड़ो आंदोलन की घोषणा की थी तब वहां डा. पारिख भी मौजूद थे। 101 वर्ष की आयु पूर्ण करके वे हमसे विदा हुए। डॉ. जी.जी. पारिख 16 वर्ष की उम्र में वे जेल गए। तब जेल जाना गर्व की बात थी। आंदोलन के दौरान 10 माह की जेल काटी। उनके प्रयासों से 1946 से 'जनता वीकली' आज भी प्रकाशित हो रही हैं। उन्होंने 65 वर्ष पहले यूसुफ मेहर अली सेन्टर की स्थापना की थी। देश में बढ़ रही साम्प्रदायिकता,विभिन्न समुदायों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.