लखनऊ, अक्टूबर 2 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर राजधानी के जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, तत्पश्चात एनेक्सी भवन परिसर में स्थित पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी का संपूर्ण जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और सेवा की प्रेरणा है। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन को नैतिकता और जनभागीदारी से जोड़कर, देश को आज़ादी की राह पर अग्रसर किया। गांधी जी के विचार आज भी न केवल भारत, बल्कि पूरी दुनिया को शांति, सहिष्णुता और मानवीय मूल्यों की दिशा में प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी जी का स्वच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.