हाजीपुर, मार्च 12 -- राघोपुर। संवाद सूत्र राघोपुर प्रखंड परिसर में सोमवार को विधानसभा स्तरीय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। विधानसभा के लोगों ने दल को भुलाकर आपसी भाईचारा के पर्व में दिल मिला कर एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगा बधाई एवं शुभकामनाएं दी। भाजपा नेता गौतम सिंह ने कहा कि होली आपसी प्रेम, भाईचारा और सौहार्द का त्योहार है। इस त्योहार को बिना किसी भेदभाव के मनाना चाहिए। किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं करना चाहिए और न किसी को जबरन रंग लगाना चाहिए। होली हमें देश की सभ्यता और संस्कृति का भी संदेश देता है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार एकता का संदेश देता है। हम सभी को रंगों की तरह ही आपस में मिलजुल कर रहना चाहिए। स्थानीय कलाकार वाल्मीकि व्यास ने कार्यक्रम की शुरुआत बाबा हरिहरनाथ सोनपुर में रंग खेलें होली गीतों से की। इस मौके पर, वीडियो आनंद प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.