हाजीपुर, अगस्त 26 -- राघोपुर, संवाद सूत्र गंगा नदी का जलस्तर बाढ़ के बाद नीचे चला गया। अब राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के सभी पंचायत से बाढ़ का पानी नीचे उतर चुका है। प्रखंड क्षेत्र में इस साल बारिश भी अच्छी हुई है। वर्षा एवं बाढ़ के पानी से प्रखंड क्षेत्र में जनजीवन अस्त व्यस्त रहा है। बाढ़ के पानी से हजारों एकड़ में लगी खरीफ की फसल पूरी तरह से नष्ट हो गई है। फसल को बर्बाद होता देख किसानों के आंखों में आंसू आ गए हैं। किसानों को परिवार के भरण पोषण एवं पशुओं के चारे की चिंता सता रही है। प्रखंड के 20 पंचायत बाढ़ के पानी से प्रभावित रहे हैं। बाढ़ प्रभावित प्रखंड के फतेहपुर पंचायत के उमेश नारायण सिंह, निरंजन सिंह, जहांगीरपुर पंचायत के अर्जुन राय, चकसिंगार पंचायत के सुनील सिंह, राजीव सिंह, विकास सिंह, वीरपुर पंचायत के महेंद्र शरण दास ,राघोपुर पश्चिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.