दरभंगा, सितम्बर 10 -- मनीगाछी प्रखंड के नेहरा थाना क्षेत्र के राघोपुर खेल मैदान में सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए स्थल का चयन किया गया है। इसे देखते हुए कार्यक्रम स्थल तक पहुंच पथ बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। वहां की व्यवस्था का जायजा लेने मंगलवार को डीएम कौशल कुमार तथा ग्रामीण एसपी आलोक कुमार राघोपुर खेल मैदान पहुंचे एवं वहां किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए कर्मियों को कईनिर्देश दिए। स्थानीय स्तर पर किए जा रहे कार्यों के अनुसार मुख्यमंत्री का कार्यक्रम राघोपुर खेल मैदान में होगा। कार्यक्रम स्थल से करीब एक किलोमीटर दूर सड़क किनारे हेलीपैड का निर्माण कराया जा रहा है। वहां से मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से कार्यक्रम स्थल पर जाएंगे। कार्यक्रम स्थल तक पहुंच पथ के लिए खेल मैदान के बगल स्थित नदीनुमा नाले को मिट्टी से भरकर सड़क बनायी ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.