हाजीपुर, अगस्त 11 -- राघोपुर । संवाद सूत्र जुड़ावनपुर थाना क्षेत्र के वीरपुर पंचायत के वार्ड नंबर 5 में रविवार की शाम करीब 5:00 बजे बाढ़ के पानी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक वीरपुर पंचायत निवासी भोलाराम के 38 वर्षीय पुत्र सिरचन राम बताया जाता है। घर के परिजनों द्वारा खोज किए जाने के बाद बाढ़ के पानी से शव को ढूंढ कर बाहर निकल गया। शव मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों को रो-रो कर हाल बेहाल हो गया है। घटना के संबंध में मिली जानकारी पर वीरपुर पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि विद्यासागर राय घटनास्थल पर पहुंचे और इसकी सूचना थाने को दी। जुड़ावनपुर थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार यादव पुलिस बल के साथ नाव से घटनास्थल पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना संबंध में परिजनों से प्राप्त जानक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.