हाजीपुर, जनवरी 25 -- राघोपुर, संवाद सूत्र। रुस्तमपुर थाना क्षेत्र के सुकुमारपुर गांव में रविवार को एलटीएफ टीम ने छापेमारी कर सात शराब भट्ठी को ध्वस्त किया। इस दौरान टीम ने 30000 लीटर कच्चा जावा एवं करीब 140 ड्रम सहित अन्य उपकरणों को नष्ट कर दिया। हालांकि पुलिस कार्रवाई देख शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार एलटीएफ टीम को सूचना मिली थी कि सुकुमारपुर में भारी मात्रा में देशी शराब तैयार की जा रही है। जिसके बाद एलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल ने सुकुमारपुर मे छापेमारी कर सात शराब की भट्ठियों को ध्वस्त किया। इस दौरान टीम ने तैयार 30000 लीटर कच्चा जावा नष्ट किया। इस दौरान टीम ने करीब 80 प्लास्टिक ड्रम, 60 टिन ड्रम सहित अन्य दर्जनों उपकरणों को नष्ट कर दिया। इस सम्बन्ध में एलटीएफ प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि सा...