भागलपुर, मई 7 -- राघोपुर, एक संवाददाता। राघोपुर रेफरल अस्पताल परिसर में बुधवार को तीसरे दिन दिव्यांगता पहचान शिविर का आयोजन हुआ। अस्पताल प्रबंधक नोमान अहमद ने बताया कि शिविर का उद्देश्य दिव्यांग बच्चों की पहचान कर उन्हें आवश्यक सरकारी सुविधाओं से जोड़ना है। कहा कि बुधवार को तीन दिव्यांग बच्चों का यूडीआईडी कार्ड निर्गत किया गया है। बारह दिव्यांग बच्चों के आंख और कान के उपचार को लेकर सदर अस्पताल रेफर किया गया है। मौके पर रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीप नारायण राम, डॉ. दीपक कुमार गुप्ता, डॉ. राहुल झा, आशा मैनेजर मोहम्मद शादाब, लिपिक बिनोद राय, राजेश पाण्डेय, प्रशांत झा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.