भागलपुर, फरवरी 6 -- राघोपुर। राघोपुर थाना क्षेत्र के गणपतगंज में एनएच 106 पर शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। यह घटना गणपतगंज अस्थाई स्टैंड के समीप हुई। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन टक्कर इतनी भीषण थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जाता है कि शुभम ट्रेवल्स बस वीरपुर से सहरसा जा रही थी और गणपतगंज अस्थाई स्टैंड पर खड़ी थी। इसी दौरान सहरसा से वीरपुर की ओर जा रही जानकी ट्रेवल्स बस अचानक अनियंत्रित हो गई और सामने खड़ी शुभम ट्रेवल्स बस में जा टकराई। बताया जा रहा है कि जानकी बस ट्रेवल्स का स्टीयरिंग अचानक जाम हो गया, जिसके कारण चालक बस पर नियंत्रण नहीं रख सका और यह हादसा हो गया। जहां टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बसों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.