भागलपुर, फरवरी 21 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि थाना क्षेत्र के राघोपुर पंचायत के रहने वाले चंदन राय का हथियार के साथ महाशिवरात्रि के बारात में नाचने का वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में यह साफ देखा जा रहा है कि शाहपुर इलाके स्थित एक महाशिवरात्रि में शिवजी की बारात निकली थी। जहां बारात के शामिल चंदन राय हाथ में देसी कट्टा खुलेआम लहराकर नाच रहा है। जब ये वीडियो इलाके में तेजी से वायरल हुआ तो नाथनगर पुलिस भी एक्टिव हुई और वीडियो के सत्यापन के लिए शाहपुर अभियुक्त के घर पर दबिश दिया। जहां पुलिस पहुंचने की भनक चंदन को लग गई और वह घर छोड़कर फरार हो गया। नाथनगर इंस्पेक्टर राजीव रंजन सिंह ने बताया कि उक्त वीडियो के सत्यापन के बाद चंदन राय के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। जल्द उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.