अररिया, अप्रैल 1 -- राघोपुर, एक संवाददाता थाना क्षेत्र के धरहरा-गणपतगंज रोड में मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे बाइक और ऑटो में आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार एक मासूम की मौत हो गई। बताया जाता है कि प्रतापगंज थाना क्षेत्र के ईटवा निवासी मनोज साह अपनी पत्नी और एक वर्षीय पुत्र मिथलेश कुमार के साथ किसी काम को लेकर एक बाइक से सुपौल जा रहे थे। इसी क्रम में धरहरा गणपतगंज रोड में अचानक सामने से आ रहे पानी लदे एक ऑटो से टक्कर हो गई। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। वहीं ठोकर की आवाज सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने घायलों को इलाज के लिए राघोपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर ने एक वर्षीय मासूम मिथलेश को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के घर कोहराम मच गया। मृतक मिथिलेश की मां बार बार बेहोश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.