मोतिहारी, जनवरी 2 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना परिसर में शुक्रवार की शाम एसपी स्वर्ण प्रभात ने जनता दरबार का आयोजन किया। जिसमे 18 मामले को लेकर फरियादि एसपी के पास पहुंचे थे। अधिकतर मामले भूमि विवाद से संबंधित था। सपही के पूर्व समिति सदस्य यशोदा देवी अपने जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराने की फरियाद लेकर पहुंची थी। वैसे ही विवेक मिश्रा की पत्नी भी अपनी व्यथा जनता दरबार में एसपी को सुनाई। एसपी ने थाना पर शनिवार को लगने वाले जनता दरबार में भेज दिया। जहाँ सीओ मामले को सुलझायेंगे। कुछ मामले में एसपी ने थानाध्यक्ष अलका सिंह को करवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि थाना पर जनता दरबार का आयोजन निरंतर जारी रहेगा। आम जन सुलभ तरीके से आकर अपनी बातें रख रहे है। जिसका निदान करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुलिस आमजन के साथ मित्रवत व्यव...