बोकारो, जून 4 -- बोकारो, प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ धनबाद अंचल के उप महासचिव राघव कुमार सिंह के बोकारो आगमन पर मंगलवार को स्वागत किया गया। गौरतलब है कि राघव कुमार सिंह का मनोनयन भारतीय स्टेट बैंक कर्मचारी संघ, 8 सर्किल के उपाध्यक्ष के पद पर किया गया है। ओड़िशा के गोपालपुर में 1 जून को केंद्रीय समिति की बैठक में उक्त निर्णय लिया गया। सिंह ने कहा कि यह उनके लिए यह गर्व की बात है, विशेष कर धनबाद अंचल के लिए। यह पहला अवसर है की धनबाद अंचल से किसी का चयन उपाध्यक्ष के तौर पर किया गया हो। इस मौके पर सहायक महासचिव अवधेश प्रसाद, रवि सिंह, क्षेत्रीय सचिव शक्ति दास, राज कुमार प्रसाद, ज्ञान स्वरुप सिन्हा सहित अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.