जमशेदपुर, फरवरी 14 -- जमशेदपुर । एमजीएम मेडिकल कॉलेज में शुरू क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन शनिवार को चार मैच होंगे। इसमें जीतने वालों के बीच रविवार को फाइनल मैच होगा। शुक्रवार को हुए मैच में राघवेन्द्र सिंह और शिवम राज को अलग-अलग टीमों के लिए मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।एमजीएम मेडिकल कॉलेज में गुरुवार से टूर्नामेंट शुरू हो गया है। टूर्नामेंट में कॉलेज के प्रथम वर्ष से लेकर पीजी, जूनियर रेजिडेंट और सीनियर रेजिडेंट के बीच चार टीम बनाई गई हैं। जिसमें हर टीम में सभी वर्ष के छात्र शामिल हैं। इसको लेकर शनिवार को चैलेंजर और इंडियन्स तथा सुपर किंग्स और नाइट राइडर्स के बीच मैच होंगे। रविवार को फाइनल मैच खेला जाएगा।जानकारी हो कि शुक्रवार को दूसरे दिन के मैच में एमजीएम इंडियन्स ने एमजीएम सुपर किंग्स को छह विकेट से हरा दिया। मैच की शुरुआत में टॉस ज...