भागलपुर, जनवरी 11 -- यूपी, गोरखपुर के बलुआ गांव से विगत आठ फरवरी 2023 को पैदल घर से निकले महात्मा राघवेंद्र शनिवार को अजगैवीनाथ धाम पहुंचे। महात्मा ने एक भेंट में बताया कि पूरे भारत के सभी शक्तिपीठ एवं सभी ज्योतिर्लिंग का पैदल दर्शन करने का संकल्प लेकर घर से निकले हैं। अब तक दो साल में वैष्णो देवी, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा आदि जा चुके हैं। असम के कमाख्या देवी का दर्शन कर नवरात्रि के बाद कामाख्या से चले थे। पैदल यात्रा कर शनिवार को वह अजगैवीनाथ मंदिर पहुंचे। रविवार को पटना से गया होते हुए झारखंड जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...