मैनपुरी, अक्टूबर 31 -- मैनपुरी। शहर के सुदिती ग्लोबल एकेडमी में उत्तर प्रदेश संस्कृति मंत्रालय, भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय शास्त्रीय संगीत का भव्य आयोजन हुआ। विद्यालय परिसर सुर, लय और ताल की मधुर गूंज से सराबोर रहा, जहां विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं संगीत प्रेमियों ने भारतीय संगीत की अनुपम प्रस्तुति का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्जवलन से हुई। उप प्रधानाचार्य जयशंकर तिवारी ने अतिथियों का स्वागत शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भेंटकर किया। सरस्वती वंदना के दिव्य स्वर ने वातावरण को आध्यात्मिक और सांस्कृतिक ऊर्जा से भर दिया। प्रसिद्ध भारतीय शास्त्रीय गायक पंडित गौतम काले ने राग यमन और दरबारी कान्हड़ा की मनमोहक प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनके गायन में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.