मेरठ, नवम्बर 6 -- हस्तिनापुर। कस्बा स्थित पंज प्यारे भाई धर्म सिंह जी गुरुद्वारा साहिब में भी गुरु नानक देव जी का 556वां प्रकाश पर्व मनाया गया। तीन दिन पूर्व रखे गए अखंड पाठ साहिब का भोग पड़ा जहां रागी जत्थों ने सिखों की बहादुरी के किस्से सुनाए। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरुवाणी कर संगतों को निहाल किया। गुरुद्वारा प्रबंध समिति की ओर से पूर्व में निकाले गए नगर कीर्तन में उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सरोपा भेंटकर सम्मानित किया। वहीं, रागी जत्थों ने कहा कि हम सभी को गुरुजी के बताए हुए रास्ते पर चलना चाहिए और हमेशा न्याय तथा जरुरतमंदों का साथ देना चाहिए। कमेटी प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह ने गुरु नानक देव जी के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि परमात्मा एक है, सारे जीव उनके द्वारा बनाए गए हैं और जीव ऊंचा नीचा नहीं है। कीर्तन दरबार के पश्चात अट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.