मुरादाबाद, जनवरी 6 -- मुरादाबाद। गुरु गोविंद सिंह चौक स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में सिखों के दसवें गुरु गोविंद सिंह का प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही गुरुद्वारे में संगत के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। रागी जत्थों ने गुरुवाणी सुनाकर संगत को निहाल किया। इसके साथ ही गुरु का अटूट लंगर भी शाम तक चलता रहा। भीड़ के कारण गुरुद्वारा जाने वाले सभी रास्तों पर वाहनों का संचालन बंद रहा। गुरुद्वारे में अमृतसर ने आए हजूरी रागी जत्था भाई करनैल सिंह, हजूरी रागी जत्थे हरजोत सिंह एवं दिल्ली से आए कथावाचक अगेज सिंह ने कीर्तन कर संगत को निहाल किया। इन्होंने गुरु गोविंद सिंह द्वारा देश एवं समाज के उत्थान के लिए किए गए त्याग, दी गई कुर्बानी और बलिदान की कथा मार्मिक ढंग से सुनाकर सभी को भावुक कर दिया। उन्होंने लोगों का श्री गुरु गोविंद...