सोनभद्र, दिसम्बर 15 -- अनपरा,संवाददाता। एनटीपीसी प्रबन्धन हाइवे पर राख गिरा रहे ट्रांसपोटर्स पर सख्त हुआ है। कई वाहनों पर ओवर लोड राख भरने पर पेनाल्टी लगायी गयी है। हाइवे पर खड़िया से लेकर बैरपान तक गिरी हुई राख तत्काल हटाने के निर्देश दिये गये है। रवसे हाइवे की पटरियों पर गिरी राख हटवाने की प्रक्रिया शुरू कर दिये जाने की जानकारी एनटीपीसी प्रबन्धन ने दी है। हिंदुस्तान ने हाइवे पर गिरायी जा रही राख से आम नागरिकों को हो रही परेशानी और प्रदूषण का समाचार नौ दिसम्बर को ही प्रमुखता से प्रकाशित किया था। एनटीपीसी सिंगरौली के प्रवक्ता ओम प्रकाश ने बताया कि हाइवे पर राख किसी भी संस्थान के वाहन ने गिरायी हो लेकन वह आमजन को प्रभावित कर रही है। जानकारी मिलते ही प्रबन्धन ने निकटवर्ती क्षेत्रों में हाइवे पर गिरी राख तत्काल हटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी ...