मिर्जापुर, फरवरी 2 -- पड़री। मिर्जापुर-वाराणसी मार्ग पर पड़री के चट्टर नदी के पास रविवार की भोर राखड़ लदा ट्रेलर पलटने से चालक जख्मी हो गया। ग्रामीणों की मदद से घायल चालक को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मध्य प्रदेश के रीवां निवासी 50 वर्षीय रमेश पुत्र देवेश ट्रेलर चालक हैं। वह जबलपुर से राखड़ लादकर गोरखपुर जा रहे थे। चालक भोर लगभग तीन बजे जैसे ही ट्रेलर लेकर पड़री के चट्टर नदी के पास पहुंचा, तभी ट्रेलर अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकराया गया। टक्कर मारते हुए ट्रेलर सड़क किनारे दस फीट गहरे गड्ढे में पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को पलटे ट्रेलर से बाहर निकाला और उसे पड़री प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.