चाईबासा, अगस्त 10 -- चाईबासा। श्याम सुंदर संस्था चाईबासा की ओर से सीआरपीएफ बटालियन 197 कैंप के भाइयों के साथ रक्षा बंधन का त्योहार मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र से हुआ। कमांडेंट सुरेश कुमार ने कहा कि राखी भाई-बहन के पावन प्रेम का पर्व है। इसका सामाजिक और पारिवारिक महत्व है। इसका उद्देश्य महिला वर्ग को हर जगह सुरक्षा प्रदान करना है। द्वितीय कमान अधिकारी अरविंद कुमार ठाकुर, उप कमांडेंट शंभू कुमार विश्वास और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय चौधरी ने भी अपने विचार रखे। संस्था की अध्यक्ष प्रो. डॉ शशिलता ने भी विचार रखे। संस्था की सचिव रूपा दास ने मंच संचालन करते हुए सबों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में सेना के 70 जवान सहित अनूप खत्री, श्यामल दास,स्वाति मुखर्जी,रूपा दास, शालिनी पांडे,अनीता गुप्ता, मोनालिसा बानरा,डोल...