बिहारशरीफ, अगस्त 6 -- राखी बांधकर बहनों ने दी शुभकामनाएं फोटो 6मनोज02 - शहर के रामाधीन कॉलेज में विधायक विजय सम्राट को राखी बांधतीं महिलाएं। शेखपुरा, निज संवाददाता। शहर के रामाधीन कॉलेज के प्रांगण में बुधवार को आयोजित समारोह में बहनों एवं महिलाओ ने विधायक विजय सम्राट को राखी बांधी तथा शुभकामनाएं दी। विधायक ने कहा कि राखी पर्व भाई-बहनों के लिए आपसी प्रेम का पर्व है। बहनें अपने भाई के लिए दीर्घायु की कामना करती हैं। समारोह में पहुंची सभी महिलाओ को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर पूर्व चेयरमैन गंगा कुमार यादव, सोनू साव, संतोष यादव, सागर गोप, पन्नु गोप आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.