मोतिहारी, अगस्त 10 -- बंजरिया एसं। बंजरिया थाना क्षेत्र के सिंघीया ओवरब्रिज के पास दोपहर सड़क दुर्घटना में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है । पुलिस ने सूचना मिलने के बाद शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। घायल का इलाज निजी नर्सिंग होम में चल रहा है । कोटवा थाना क्षेत्र के आदिया गांव निवासी अभिषेक अपने साथी के साथ रघुनाथ पुर थाना के सपही गांव में अपने फुफेरी बहन से राखी बंधवाकर अपने गांव लौट रहा था । सिंघीया ओवरब्रिज पर विपरीत दिशा से आ रही टेम्पू से जोरदार टक्कर हुई जिसके बाद बाइक चला रहे अभिषेक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। बाइक पर बैठा गोलू कुमार घायल हो गया । घटनास्थल से टेम्पू चालक अपनी टेम्पू लेकर मौके से फरार हो गया है । घटना की सूचना मिलने के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल है । थानाध्यक्ष रमेश कुमार म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.