गोरखपुर, अगस्त 8 -- जंगल कौड़िया। क्षेत्र के परम ज्योति इंटर कॉलेज रसूलपुर चकिया में गुरुवार को राखी बनाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में साक्षी सिंह ने प्रथम, श्रेया ने द्वितीय और आराध्या ने तृतीय स्थान हासिल किया। प्रबंधक फूलचंद सिंह ने विजेताओं को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि बालिकाओं ने अधिकतर राखियां इको-फ्रेंडली सामग्री से बनाई हैं। अध्यापिका किरन लता ने बताया कि राखियां पुलिस अधिकारियों को भेंट की जाएंगी। प्रतियोगिता में शिखा पासवान, वर्षा सिंह, आंचल यादव, नंदनी वर्मा, चांदनी, दिव्या, आराधना साहनी, अंशिका, शिखा पासवान, नेहा ने प्रतिभाग किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...