उन्नाव, अगस्त 9 -- प्रतिबंध के बाद भी चाइनीज मांझे का इस्तेमाल रुक नहीं रहा है। इस चाइनीज मांझे ने रक्षाबंधन के दिन दो बहनों के इकलौते भाई की जान ले ली। वह ऑनलाइन कंपनी के लिए डिलीवरी का काम करता था। इसी काम के लिए घर से निकला था और बहनों से कह गया था कि उपहार लेकर आता हूं, फिर राखी बंधवाऊंगा। हरदोई पुल के पास पहुंचते ही मांझा उसकी गर्दन में फंस गया। गहराई तक गला कट जाने से वह बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उसकी मौत हो गई। उन्नाव सदर कोतवाली क्षेत्र के हिरन नगर मोहल्ला में रहने वाले दिनेश का 33 वर्षीय बेटा अमर राजपूत तीन माह से डिलीवरी का काम कर रहा था। शनिवार सुबह वह घर से ऑर्डर पहुंचाने के लिए निकला था। पुलिस के मुताबिक वह हरदोई पुल के पास पहुंचा, तो एक पतंग का मांझा उसके गले में फंस गया। इससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गया और तड़पने लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.