बुलंदशहर, अगस्त 7 -- भाई-बहन के अटूट प्रेम के पर्व रक्षाबंधन में दो दिन का समय बचा है। बहनों को इस पर्व का बेसब्री से इंतजार है। पर्व को लेकर घरों में तैयारियों को तेजी से पूरा किया जा रहा है। नगर से लेकर देहात क्षेत्रों तक के बाजार पूरी तरह से गुलाजार हैं। बाजारों में एक बढ़कर एक राखी है। बहनों को सबसे ज्यादा रेशम की राखियां पसंद आ रही हैं। चांदी प्लेटेड नोट राखियां इस साल सबसे ज्यादा पसंद की जा रही हैं। बाजार में दस रुपये से लेकर 1500 रुपये तक की राखियां उपलब्ध हैं। इनमें हर वर्ग के लिए कुछ न कुछ खास है। बच्चों के बीच हर बार की तरह शिनचेन, इविल आई, स्पाइडरमैन और लाइट वाली राखियों के साथ मेटल प्लेटेड कार्टून राखियों की मांग है। वहीं, महिलाओं को स्टोन जड़ित, कढ़ाईदार, पारंपरिक, सिल्वर प्लेटेड और कस्टमाइज्ड राखियों की वैरायटी आकर्षित कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.