घाटशिला, जनवरी 23 -- जादूगोड़ा, संवाददाता। पोटका प्रखंड अंतर्गत राखा माइन्स फुटबॉल मैदान में कुलडीहा ग्रामवासियों द्वारा आयोजित विशाल टुसू मेला में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस मौके पर पोटका विधानसभा के विधायक संजीव सरदार बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। मेले में क्षेत्र के ग्रामीणों ने पारंपरिक वेश-भूषा और उत्साह के साथ भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र उत्सवमय हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक संजीव सरदार ने कहा कि टुसू मेला केवल एक मेला नहीं, बल्कि हमारी परंपरा, संस्कृति और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आज के आधुनिक युग में नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जोड़कर रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज को जोड़ने और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखने का काम करते हैं। उन्होंने टूसू मेले में घोड़ाबाँधा की प्रतिमा को प्रथम, पत्मदा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.