घाटशिला, दिसम्बर 16 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला के विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने मंगलवार को साउथ वेस्ट माइनिंग लिमिटेड की ओर से संचालित राखा कॉपर माइंस पहुंचकर चल रहे कार्यों का जायजा लिया और अधिकारियों से बात की। विधायक ने खदान के सॉफ्ट का भी जायजा लिया और अधिकारियों से खनन कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस दौरान कई मुद्दों पर एसडब्ल्यूएमएल के अधिकारियों से बात की। थोड़ी ही देर में हेलमेट पहनकर विधायक और उनके सहयोगी सॉफ्ट की ओर गए। इसके अलावा खनन प्रक्रिया की व्यावहारिक तौर पर जानकारी ली। बता दें कि विधायक निर्वाचित होने के बाद पहली बार सोमेश चंद्र सोरेन ने राखा कॉपर माइंस का जायजा लिया है। इस दौरान उन्होंने कंपनी प्रबंधन से रोजगार, उत्पादन के साथ-साथ कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से बात की। विधायक के राखा कॉपर माइंस पहुंचन...