रामगढ़, मार्च 23 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन अरगड्डा क्षेत्र के प्रतिनिधियों की बैठक रविवार को गिद्दी में हुई। बैठक में राकोमयू नेता कुमार महेश सिंह उपस्थित थे। बैठक में उपस्थित यूनियन प्रतिनिधियों ने पिछले दिन गिद्दी ए परियोजना पीओ के साथ एजेंडा मीटिंग पर चर्चा किया गया। इसके बाद मजदूर नेता कुमार महेश सिंह ने गिद्दी पीओ से मोबाइल पर वार्ता किया और यूनियन के एजेंडा में दिए गए मांगों पर सार्थक पहल करने के लिए कहा। बैठक में उपस्थित यूनियन नेताओं ने बताया यूनियन नेता के वार्ता के दौरान पीओ ने उनके मांग पर कार्रवाई करने के लिए अश्वस्त किया है। यूनियन की बैठक में कुमार महेश सिंह, सीपी संतन, शशिभुषण सिंह, विजय कुमार, सुधीर सिंह, राजेंद्र महतो, संतोष राउत, सुरेंद्र कुमार, रोहित प्रसाद, इबरार आलम, अफजल आदि उपस्थित थे।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.