वाराणसी, दिसम्बर 15 -- चहनियां, हिन्दुस्तान संवाद। दिव्यांगजनों के हित में सेवारत सामाजिक कार्यकर्ता और जनपद के जिला दिव्यांग आइकॉन राकेश यादव रौशन को रविवार को उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायाधीश न्यायमूर्ति अशोक कुमार ने मथुरा में 'कृष्ण सुदामा श्री सम्मान 2025' से सम्मानित किया । अनाम स्नेह परिवार प्रयागराज और सीआरसी लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में मथुरा के गोविंद मठ, परिक्रमा मार्ग वृंदावन में आयोजित इस दिव्यांग जन स्वाभिमान सम्मान- 2025 में दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत देश भर के दिव्यांग कार्यकर्ता और दिव्यांगता से जुड़े प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...