गिरडीह, फरवरी 23 -- डुमरी, प्रतिनिधि। पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष राकेश महतो हत्याकांड में घटना के दो दिन बाद भी पुलिस को अब तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और विभिन्न पहलुओं पर गहन अनुसंधान किया जा रहा है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है। झामुमो नेताओं व स्थानीय लोग शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस घटनास्थल के आसपास से मिले साक्ष्य को बारीकी से खंगाल रही है तथा संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। फॉरेंसिक टीम द्वारा जुटाए गए साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। मोबाइल कॉल डिटेल्स और आपसी रंजिश समेत अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस बारीकी से पड़ताल कर रही है। इधर गिरिडीह एसपी डॉ बिमल कुमार ने स्वयं घटनास्थल का मुआयना कर अधिकारियों को...