प्रयागराज, फरवरी 23 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। प्रयागराज फोरम बार एसोसिएशन के चुनाव में राकेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष और संतोष कुमार पांडेय महामंत्री चुने गए। इसके अतिरिक्त सुरेन्द्र कुमार साहू वरिष्ठ उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद पर राकेश चन्द्र गोसाई, धीरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव, दिलीप कुमार और सुनीता गुप्ता चुनी गईं। संयुक्त मंत्री के पद पर सत्य प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष के रूप में सुशील कुमार गुप्ता, ऑडीटर के पद पर प्रिया तिवारी और प्रकाशन मंत्री के रूप में नवीन कुमार चुने गए। कार्यकारिणी सदस्यों में गिरीश तिवारी, रवीन्द्र त्रिपाठी, दिलीप कुमार श्रीवास्तव, भावना पांडेय, प्रमोद कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, सचिन कपूर, नवीन सिन्हा और सुनील कुमार पांडेय निर्वाचित हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...