उन्नाव, जनवरी 9 -- उन्नाव। सिंचाई विभाग के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के नलकूप खंड के पदाधिकारियों का निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें राकेश कुमार अध्यक्ष, राजकपूर उपाध्यक्ष, राजेश कुमार नाग मंत्री, रमेश कुमार उपमंत्री, सुशील कुमार कोषाध्यक्ष पद निर्विरोध निर्वाचित हुए। संघ के मंडल मंत्री शैलेंद्र प्रताप ने बताया कि सभी निर्वाचित पदाधिकारियों का कार्यकाल दो वर्ष के लिए रहेगा। इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...