गौरीगंज, फरवरी 1 -- अमेठी। गौ प्रतिष्ठा संकल्प पदयात्रा अमेठी के समापन के बाद यात्रा में शामिल लोगों के साथ काशी पहुंचे अमेठी के गो-सांसद राकेश तिवारी को शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद द्वारा शंकराचार्य सम्मान से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उन्हें सम्मान पत्र और आशीर्वाद स्वरूप द्रव्य भेंट किया गया। वेदपाठी बटुकों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आशीर्वाद दिया। शंकराचार्य ने अमेठी के सभी विधानसभा क्षेत्रों से गौ सेवा में रुचि रखने वाले 1008 सनातन धर्मियों की सूची तैयार कर ज्योतिर्मठ कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। साथ ही गौरीगंज में 108 देसी गोमाताओं के संरक्षण के लिए आधुनिक सुविधायुक्त रामा गो-धाम के निर्माण का आदेश दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...