शामली, मार्च 8 -- दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांव भाजू में कट की मांग को लेकर भाकियू के पैदल मार्च के बाद कलक्ट्रेट में आयोजित धरने में आगे बैठने को लेकर भाकियू के जिलाध्यक्ष व पूर्व जिलाध्यक्ष के बीच जमकर कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि पैदल मार्च के दौरान धक्का मुक्की भी हुई। भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसको अनुशासन हीनता बताया है। शुक्रवार को दिल्ली देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर पर गांव भाजू में कट की मांग को लेकर गांव भाजू से शामली कलक्ट्रेट तक किसानों व भाकियू पदाधिकारियों ने पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के बाद किसान कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे गए। इस दौरान आगे बैठक को लेकर भाकियू जिलाध्यक्ष कालेन्द्र मलिक व पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान के बीच कहासुनी को गई। धरना स्थल पर कार्यकर्ताओं में भी अफरा तफरी मच गई। इससे पहले दोनों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.