नोएडा, जून 29 -- ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यीडा) का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राकेश कुमार सिंह को बनाया गया है। वह जल्द ही कार्यभार संभालेंगे। वहीं, डॉ. अरुणवीर सिंह का आज सेवा विस्तार खत्म हो गया। जानकारी के मुताबिक नए सीईओ बने आरके सिंह वर्ष 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के सचिव पद पर तैनात थे। इससे पहले वह गाजियाबाद, कानपुर और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। इसके अलावा वर्ष 2015 से 2016 तक वह यमुना विकास प्राधिकरण में एसीईओ भी रहे थे। उनका वर्ष 1994 में बतौर पीसीएस अधिकारी चयन हुआ था। उम्मीद है कि वह सोमवार को यमुना प्राधिकरण पहुंचकर चार्ज संभालेंगे। अब उनके सामने नए शहर के विकास को पूरा करना चुनौती होगा। बता दें कि आने वाले दिनो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.