बस्ती, मई 26 -- बस्ती। उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड मेडिकल एडं सेल्स रिप्रेजेंटेटिव एसो. बस्ती ईकाई का 39वां वर्षिक अधिवेशन ब्लॉक रोड स्थित एक होटल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ बीसीडीए अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने किया। सीटू नेता केके तिवारी ने सरकार के मजदूर और किसान विरोधी नीतिओ को उजागर किया। केन्द्रीय नेतृत्व से प्रदेश पर्यवेक्षक साथी संजय डे और साथी अखिलेश उपाध्याय ने संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा किया। सरकार ने श्रम कानूनों में किये जा रहे परिवर्तन का पुरजोर विरोध किया। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोहम्मद फुजैल ने ईकाई को पूंजीवादी व्यवस्था और नियोक्ताओं के किये जा रहे शोषण के विरुद्ध मजबूत और संगठित रहने का मूलमंत्र बताया। सचिव रंजीत कुमार श्रीवास्तव और कोषाध्यक्ष साथी दीप नारायण सिंह ने वार्षिक लेखा जोखा प्रस्तुत किया।...