बक्सर, जून 5 -- बक्सर। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की एक बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता विशेश्वर पांडेय ने की। बैठक में बिहार प्रदेश उपाध्यक्ष ने अजय गु्प्ता को जिलाध्यक्ष एवं मिठाई लाल को कार्यकारी जिलाध्यक्ष, कन्हैया प्रसाद को जिला सचिव, मुन्ना वर्मा को नगर अध्यक्ष का मनोनयन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष इन्द्रदेव दस ने बिहार सरकार के कार्यो को गैर सामाजिक बताते हुए जनहित में असफल बताया। वहीं, विशेश्वर पांडेय ने राष्ट्रीय बैठक होने पर बिहार में कितने सीटों पर पार्टी चुनाव लड़ेगी। यह तय होगा। आगामी चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। बैठक में अधिवक्ता अशोक कुमार राय, जितेन्द्र मिश्र, सुनिल पांडेय, सत्यनारायण खरवार, मोहन वर्मा इत्यादि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.