रामगढ़, फरवरी 14 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। भदानीनगर स्थित कुरसे गांव के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में विद्यार्थियों को कराटे की कला सिखाने के लिए प्रशिक्षण केंद्र का शुभारंभ हुआ है। शनिवार को शिक्षिका भुनेश्वरी देवी, सुषमा कुमारी और अशोक पुरी ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। मौके पर उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को खेलकूद के लिए भी प्रेरित किया जाता है। कराटे के प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा, जो विद्यार्थी जीवन में निहायत ही जरूरी है। वहीं मुख्य प्रशिक्षक कंचन दास ने कहा कि सप्ताह में तीन दिन कुरसे निवासी आस्था सिंह विद्यार्थियों को कराटे का विशेष प्रशिक्षण देंगी। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्कूल प्रांगण में प्रशिक्षण सत्र चला। इसमें स्मृति मुंडा, खुशी कुमारी, चित्रलेखा, भूमि, आदित्य, विकास, शिवांश, र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.